प्रताप ब्रांड की नकल पर प्रशासन सख्त, गोदाम में छापेमारी

Advertisement

बरही (हजारीबाग)। बरही में प्रसिद्ध “प्रताप” ब्रांड के नाम पर मिलते-जुलते लेबल से सरसों तेल बेचने के आरोप में प्रशासन ने कार्रवाई शुरू कर दी है। कंपनी की शिकायत के बाद एसडीओ जोहान टुडू के निर्देश पर प्रशासनिक टीम ने हजारीबाग रोड स्थित मां जगदंबा ट्रेडिंग के गोदाम में छापेमारी की। छापेमारी के दौरान विभिन्न ब्रांड के तेल के साथ आरोपित ब्रांड के उत्पाद भी पाए गए, जिसके बाद तेल के सैंपल और स्टॉक पंजी को जब्त कर जांच के लिए भेज दिया गया।यह शिकायत अरुण ऑयल इंडस्ट्रीज, भरतपुर (राजस्थान) की ओर से बरही थाना में दर्ज कराई गई है। कंपनी का आरोप है कि उनके पंजीकृत ट्रेडमार्क “PRATAP” से मिलते-जुलते नाम जैसे “बाबा प्रताप” और “मामा रामा प्रताप” का उपयोग कर बाजार में मिलावटी और घटिया गुणवत्ता का तेल बेचा जा रहा है, जिससे उपभोक्ताओं को भ्रमित किया जा रहा है।कंपनी के अनुसार पहले भी संबंधित व्यवसायी को चेतावनी दी गई थी और सितंबर 2025 में लिखित आश्वासन भी दिया गया था कि आगे डुप्लीकेट उत्पाद नहीं बेचे जाएंगे। इसके बावजूद कथित रूप से बिक्री जारी रहने पर प्रशासन से कार्रवाई की मांग की गई।सीओ चंद्रशेखर कुणाल ने बताया कि मौके से तेल के सैंपल और दस्तावेज लिए गए हैं, जिन्हें जांच के लिए भेजा गया है। वहीं थाना प्रभारी बिनोद कुमार ने बताया कि प्राप्त आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। हालांकि आरोपित व्यवसायी ने सभी आरोपों को बेबुनियाद बताया है।

Amarnath Pathak

अमरनाथ पाठक एक समर्पित समाचार लेखक (News Writer) हैं, जिन्हें ताज़ा खबरों और महत्वपूर्ण घटनाओं को सरल और सटीक तरीके से प्रस्तुत करने का अनुभव है। वे देश-विदेश की खबरों, सामाजिक मुद्दों और ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर नियमित रूप से लेख लिखते हैं। अमरनाथ का लक्ष्य पाठकों तक सही, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना है। वे हमेशा ऐसी खबरें लिखने पर ध्यान देते हैं जो लोगों के लिए उपयोगी और जागरूकता बढ़ाने वाली हों। समाचार लेखन के क्षेत्र में उनकी रुचि और मेहनत उन्हें एक भरोसेमंद कंटेंट क्रिएटर बनाती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WhatsApp  Join group