फरार अभियुक्तों के घर इश्तिहार तामील, आत्मसमर्पण नहीं करने पर होगी कुर्की

Advertisement

चौपारण: थाना कांड संख्या 181/22, धारा 17(c)/18(c) के तहत नामजद दो फरार अभियुक्तों के विरुद्ध माननीय न्यायालय से निर्गत इश्तिहार की तामील संबंधित थाना के सहयोग से की गई। पुलिस ने विधिवत डुगडुगी बजाकर दोनों आरोपियों के घर पर इश्तिहार चस्पा किया। फरार अभियुक्तों में शंकर यादव, पिता स्व. भुनेश्वर यादव, ग्राम छोटकी छापी भलुआ, थाना बाराचट्टी, जिला गया (बिहार) तथा रंजय कुमार यादव, पिता देवकी यादव, ग्राम पकरी, थाना राजपुर, जिला चतरा शामिल हैं। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि न्यायालय के आदेशानुसार दोनों को शीघ्र आत्मसमर्पण करने का निर्देश दिया गया है। निर्धारित अवधि के भीतर आत्मसमर्पण नहीं करने की स्थिति में विधिसम्मत कार्रवाई करते हुए उनके आवास पर कुर्की-जब्ती की प्रक्रिया अपनाई जाएगी।

Saahu Rohit

रोहित साहू, पत्रकारिता से स्नातक की पढ़ाई कर रहे हैं और अभी द्वितीय वर्ष के छात्र हैं। हजारीबाग के बड़कागांव इलाके के रहने वाले हैं। पिछले 6 महीनों से जिले भर की खबरों को संकलित कर रहे हैं साथ ही साथ कॉपी एडिटर के कार्य भी कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WhatsApp  Join group