होली के मद्देनज़र घर लौटने वाले यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए Indian Railways ने बिहार के लिए कई स्पेशल ट्रेनों के संचालन की घोषणा की है। इन ट्रेनों के चलने से बाहर काम करने वाले प्रवासी यात्रियों को त्योहार पर घर पहुंचने में काफी सुविधा मिलेगी।रेलवे के अनुसार, स्पेशल ट्रेनें पुणे, मुंबई, अहमदाबाद और श्रीगंगानगर से बिहार के विभिन्न स्टेशनों के लिए चलाई जा रही हैं। इन ट्रेनों के माध्यम से यात्रियों को दानापुर, समस्तीपुर, रक्सौल, सहरसा, दरभंगा और पटना के लिए सीधी कनेक्टिविटी मिलेगी।रेलवे अधिकारियों ने बताया कि इन विशेष ट्रेनों का संचालन मार्च माह तक जारी रहेगा। यात्रियों की संख्या और मांग के आधार पर आगे और स्पेशल ट्रेनें चलाने पर भी विचार किया जा सकता है, ताकि त्योहार के दौरान किसी को परेशानी का सामना न करना पड़े।रेल प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा से पहले टिकट आरक्षण की स्थिति और ट्रेन का समय जरूर जांच लें। भीड़ को देखते हुए स्टेशनों पर अतिरिक्त सुरक्षा और व्यवस्थाएं भी की जा रही हैं।त्योहारी सीजन में इन स्पेशल ट्रेनों के संचालन से प्रवासी श्रमिकों, छात्रों और कामकाजी लोगों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।
