आसमान में थमा सफर, जंगल में टूटी उम्मीदें — रेड बर्ड एविएशन का एयर एंबुलेंस रांची से दिल्ली जाते वक्त चतरा जिला के करमाटांड़ जंगल में क्रैश, ATC से अचानक टूटा संपर्क

Advertisement

विमानन क्षेत्र से एक बेहद गंभीर और चिंताजनक घटना सामने आई है। रेड बर्ड एविएशन का एक एयर एंबुलेंस विमान रांची से दिल्ली के लिए उड़ान भरने के बाद चतरा जिले के सिमरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत करमाटांड़ गांव के पास स्थित जंगल में दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

बताया जा रहा है कि विमान का एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) से संपर्क सोमवार शाम लगभग 7:34 बजे अचानक टूट गया था, जिसके बाद से प्रशासन और बचाव एजेंसियों में हड़कंप मच गया।प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, विमान मेडिकल इमरजेंसी सेवाओं से जुड़ा था और निर्धारित मार्ग से दिल्ली की ओर जा रहा था। संपर्क टूटने के बाद खोज अभियान शुरू किया गया, जिसमें स्थानीय प्रशासन और सुरक्षा बलों को लगाया गया है।घटना के बाद क्षेत्र में राहत एवं बचाव कार्य तेज कर दिया गया है। प्रशासन ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है और दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है। आधिकारिक पुष्टि और विस्तृत जानकारी का इंतजार किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WhatsApp  Join group