केजी रिजल्ट लेने स्कूल पहुंचे पिता की हार्ट अटैक से मौत, खुशी का पल बदला मातम में

Advertisement


असम से दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। अपने बेटे का केजी (KG) का रिजल्ट लेने स्कूल पहुंचे 35 वर्षीय व्यक्ति की अचानक हार्ट अटैक से मौत हो गई। यह दर्दनाक घटना उस वक्त हुई जब वह स्कूल परिसर में मौजूद थे और बेटे के भविष्य को लेकर खुश थे। अचानक सीने में तेज दर्द उठा और वह जमीन पर गिर पड़े।
मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत उन्हें अस्पताल पहुंचाने की कोशिश की, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस घटना के बाद स्कूल परिसर में अफरा-तफरी मच गई और परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, मृतक बिल्कुल स्वस्थ दिखाई दे रहे थे और किसी को अंदाजा नहीं था कि ऐसा हादसा हो जाएगा।.बताया जा रहा है कि वह अपने बेटे के KG रिजल्ट को लेकर काफी उत्साहित थे और परिवार के लिए यह दिन खुशी का माना जा रहा था, लेकिन कुछ ही पलों में सबकुछ बदल गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच की जा रही है।.इस हृदयविदारक घटना ने एक बार फिर यह सवाल खड़ा कर दिया है कि बढ़ते तनाव और जीवनशैली से जुड़ी बीमारियां किस तरह अचानक जान ले रही हैं।

Amarnath Pathak

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WhatsApp  Join group