हजारीबाग की राजनीति में बड़ा उलटफेर, झामुमो अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष सरफराज अहमद ने दिया इस्तीफा

Advertisement

हजारीबाग।हजारीबाग की राजनीति में उस वक्त बड़ा उलटफेर देखने को मिला, जब झामुमो अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष सरफराज अहमद ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया। उनके इस फैसले से स्थानीय राजनीतिक हलकों में चर्चाओं का दौर तेज हो गया है।बताया जा रहा है कि सरफराज अहमद पिछले आठ वर्षों से पार्टी के प्रति निष्ठापूर्वक कार्य कर रहे थे, लेकिन नगर निगम चुनाव में उन्हें अपेक्षित समर्थन नहीं मिलने से वे नाराज़ चल रहे थे। इसी नाराज़गी के चलते उन्होंने पार्टी से अलग होने का फैसला लिया।इस्तीफे के बाद सरफराज अहमद ने साफ कहा कि वे अपने समर्थकों के दम पर चुनाव मैदान में उतरेंगे। उन्होंने कहा, “जनता का भरोसा ही मेरी सबसे बड़ी ताकत है, उसी के बल पर चुनाव लड़ूंगा।”उनके इस कदम से नगर निगम चुनाव का समीकरण बदलने की संभावना जताई जा रही है। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि उनके अलग होने से कुछ वार्डों में मुकाबला त्रिकोणीय हो सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WhatsApp  Join group