ईईएसएल 5 लाख इलेक्ट्रिक चूल्हे खरीदेगी, एलपीजी की बढ़ती कीमतों पर लगेगी लगाम
पश्चिम एशिया में जारी संकट के बीच ईईएसएल ने इलेक्ट्रिक कुकिंग को बढ़ावा देने की योजना बनाई, सरकार के 'गो-इलेक्ट्रिक' अभियान को मिलेगा बल

ईईएसएल ने एलपीजी की बढ़ती कीमतों और आपूर्ति में आई बाधाओं के मद्देनजर 5 लाख इलेक्ट्रिक चूल्हे खरीदने की योजना बनाई है। यह कदम सरकार के 'गो-इलेक्ट्रिक' अभियान को भी मजबूती देगा।


