मेधा डेयरी के पशुपालक ₹10 प्रति लीटर दूध का रेट बढ़ाने की मांग पर अड़े
पशुपालकों ने कहा- महंगाई के दौर में ₹33-37 लीटर दूध बेचना घाटे का सौदा, अमूल के मुकाबले कम रेट मिलने से हो रहा नुकसान

मेधा डेयरी के पशुपालक दूध का रेट ₹10 प्रति लीटर बढ़ाने की मांग कर रहे हैं। उनका कहना है कि अमूल जैसे प्रतिस्पर्धी ₹50 लीटर की दर से दूध खरीद रहे हैं, जबकि मेधा डेयरी ₹33-37 लीटर ही दे रही है। इससे उन्हें भारी नुकसान हो रहा है।


