चौकीदार बनने के लिए अभ्यर्थियों ने लगाई दौड़

Advertisement

हजारीबाग जिले में रिक्त पदों पर नियुक्ति के लिए शारीरिक माप एवं जांच परीक्षा शुरू

पहले दिन 424 अभ्यर्थियों ने लगाई दौड़, आज भी दौड़ेंगे अभ्यर्थी

हजारीबाग। हजारीबाग जिला अन्तर्गत चौकीदार के रिक्त पदों पर सीधी नियुक्ति के लिए शारीरिक माप एवं जांच परीक्षा हेतु चयनित अभ्यर्थियों के दौड़ के प्रथम दिन का आयोजन 10 जनवरी को संपन्न हुआ।
इस दौड़ में कुल 424 अभ्यर्थी शामिल हुए, जिसमें महिला वर्ग से 62 एवं पुरुष वर्ग से 362 थे।
ज्ञातव्य हो कि चौकीदार पदों पर नियुक्ति के लिखित परीक्षा में कुल 677 उत्तीर्ण हुए हैं, जिनमें 424 अभ्यर्थियों ने आज दौड़ लगाई।

शेष बचे अभ्यर्थियों की शारीरिक माप एवं जांच परीक्षा का आयोजन 11 जनवरी को कर्जन ग्राउंड, नियर पुराना बस स्टैंड, हजारीबाग में किया जाएगा। अभ्यर्थी सुबह 06ः00 बजे कर्जन ग्राउंड, हजारीबाग में उपस्थित होकर दौड़ में हिस्सा लेंगे।
साथ ही वे अपने साथ निम्न रूप से कागजात लाना सुनिश्चित करेंगे :

  1. प्रवेश पत्र की मूल प्रति एवं एक छायाप्रति।
  2. आवेदक द्वारा समर्पित फाॅर्म में संलग्न शैक्षणिक योग्यता/जाति/आवासीय/EWS/ खेल-कुद/ दिव्यांगता आदि प्रमाण पत्रों की मूलप्रति एवं एक सेट छायाप्रति।

Amarnath Pathak

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WhatsApp  Join group