हजारीबाग में बच्चे की पिटाई का मामला: आरोपी गिरफ्तार, पुलिस का सख्त संदेश

Advertisement



हजारीबाग जिले के बरही थाना क्षेत्र में एक बच्चे की बेरहमी से पिटाई का मामला सामने आने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी आलोक गुप्ता को गिरफ्तार कर लिया है। यह घटना उस समय सुर्खियों में आई जब पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। वीडियो के संज्ञान में आते ही राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X के माध्यम से हजारीबाग पुलिस को अविलंब कार्रवाई के निर्देश दिए।
जानकारी के अनुसार, क्रिकेट खेलने के दौरान दो बच्चों के बीच आपसी विवाद हुआ था।

इसी विवाद के बाद एक बच्चे के पिता आलोक गुप्ता ने दूसरे बच्चे के साथ बेरहमी से मारपीट की, जिसका वीडियो किसी ने बनाकर वायरल कर दिया। आरोपी आलोक गुप्ता बरही थाना क्षेत्र के हरीनगर, गया रोड का निवासी बताया जा रहा है।
पुलिस ने गिरफ्तारी के बाद आरोपी का सड़क पर रोड मार्च भी कराया, ताकि आम लोगों के बीच यह स्पष्ट संदेश जाए कि बच्चों के साथ हिंसा और इस प्रकार की घटनाओं को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।इस मामले में सीडीपीओ बरही अजीत कुमार विमल ने बताया कि वीडियो सामने आते ही पुलिस ने टीम गठित कर कार्रवाई शुरू की। पीड़ित बच्चे की मां से आवेदन लेकर युवराज होटल के पास से आरोपी को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

Amarnath Pathak

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WhatsApp  Join group