सरस्वती शिशु विद्या मंदिर , कुम्हारटोली, हजारीबाग के भैया बहनों ने दिनांक 24 फरवरी से 2 मार्च 2026 तक चल रहे चैतन्य महोत्सव के विभिन्न प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम रोशन किया l मालूम हो कि विद्यालय के बच्चों ने फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में द्वितीय एवं तृतीय पुरस्कार, पेंटिंग प्रतियोगिता में द्वितीय एवं द्वितीय पुरस्कार, सोलो डांस जूनियर में द्वितीय पुरस्कार ,ग्रुप डांस में प्रथम पुरस्कार एवं रंगोली में प्रथम एवं द्वितीय पुरस्कार प्राप्त किया lआज विद्यालय की वंदना सभा में विद्यालय के प्राचार्य , शर्मेंद्र कुमार साहू ने सभी विजेता प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र एवं पुरस्कार प्रदान किया l उन्होंने सभी विजेता प्रतिभागियों को बधाई एवं शुभकामनाएं देकर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है l भैया- बहनों ने निशा शर्मा दीदी जी, अंजली मेहता एवं स्वामी प्रिया के दिशा निर्देश में तैयारी की थी l
महोत्सव में सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, कुम्हारटोली के बच्चों ने किया शानदार प्रदर्शन
