शादी की सालगिरह पर राजरप्पा पहुंचे CM हेमंत सोरेन, कल्पना सोरेन संग मां छिन्नमस्तिका का लिया आशीर्वाद

Advertisement

रामगढ़।शादी की सालगिरह के अवसर पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन अपनी पत्नी कल्पना सोरेन के साथ शनिवार को रामगढ़ स्थित प्रसिद्ध शक्तिपीठ मां छिन्नमस्तिका मंदिर, राजरप्पा पहुंचे। यहां उन्होंने विधिवत पूजा-अर्चना कर परिवार की सुख-समृद्धि और राज्य की खुशहाली की कामना की।मुख्यमंत्री दंपती परिवार के साथ मंदिर पहुंचे, जहां उन्होंने मां छिन्नमस्तिका के दरबार में माथा टेककर आशीर्वाद लिया। मंदिर परिसर में उनकी मौजूदगी को लेकर समर्थकों में उत्साह का माहौल देखने को मिला।पूजा-अर्चना के दौरान मंदिर परिसर में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। श्रद्धालुओं ने भी मुख्यमंत्री दंपती को शादी की सालगिरह की शुभकामनाएं दीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WhatsApp  Join group