कांग्रेस ने पूर्व मंत्री योगेंद्र साव को किया 3 साल के लिए निष्कासित

Advertisement

झारखंड की राजनीति से एक बड़ी खबर सामने आई है। कांग्रेस पार्टी ने पूर्व मंत्री योगेंद्र साव को तीन वर्षों के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया है। यह कार्रवाई पार्टी की अनुशासन समिति के निर्देश पर की गई है।योगेंद्र साव के मीडिया प्रभारी राकेश सिन्हा ने जानकारी देते हुए बताया कि पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में यह सख्त कदम उठाया है।बताया जा रहा है कि 19 मार्च को बड़कागांव क्षेत्र में NTPC द्वारा अवैध निर्माण पर कार्रवाई करते हुए योगेंद्र साव से जुड़े निर्माण को ध्वस्त किया गया था। इस कार्रवाई के बाद योगेंद्र साव ने मुख्यमंत्री पर तीखी टिप्पणी की थी, जिसके बाद पार्टी ने इसे गंभीरता से लिया।सूत्रों के अनुसार, सीएम पर दिए गए बयान और हालिया घटनाक्रम को ही निष्कासन की मुख्य वजह माना जा रहा है। फिलहाल इस फैसले के बाद राज्य की सियासत में हलचल तेज हो गई है।

Saahu Rohit

रोहित साहू, पत्रकारिता से स्नातक की पढ़ाई कर रहे हैं और अभी द्वितीय वर्ष के छात्र हैं। हजारीबाग के बड़कागांव इलाके के रहने वाले हैं। पिछले 6 महीनों से जिले भर की खबरों को संकलित कर रहे हैं साथ ही साथ कॉपी एडिटर के कार्य भी कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WhatsApp  Join group