संविधान हमारी संस्कृति और लोकतांत्रिक मूल्यों का प्रतीक : संजय सेठ

Advertisement

संविधान गौरव अभियान में शामिल हुए रक्षा राज्य मंत्री

भारतीय संविधान के संरक्षण और प्रचार-प्रसार के लिए हम सभी को निभानी होगी जिम्मेवारी : मनीष जायसवाल

भारतीय संविधान हमारे राष्ट्र की आत्मा : प्रदीप प्रसाद

हजारीबाग। भारतीय जनता पार्टी, हजारीबाग इकाई की ओर से सोमवार को हजारीबाग सदर विधायक प्रदीप प्रसाद के आवासीय कार्यालय में आयोजित संविधान गौरव अभियान संपन्न हुआ। यह कार्यक्रम भारतीय संविधान की महानता और उसकी रचना में शामिल महापुरुषों के योगदान को सम्मान देने और आम जनता के बीच संविधान की भावना को प्रचारित करने के उद्देश्य से आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता भारतीय जनता पार्टी हजारीबाग के जिला अध्यक्ष विवेकानंद सिंह और मंच संचालन जिला किसान मौर्चा अध्यक्ष इद्रनारायाण कुशवाहा व धन्यवाद ज्ञापन अरविन्द सिकरवार ने किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भारत सरकार के रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ और हजारीबाग के सांसद मनीष जायसवाल भी उपस्थित थे।

विशिष्ट अतिथियों के रूप में हजारीबाग सदर विधायक प्रदीप प्रसाद, बरही विधायक मनोज कुमार यादव और बरकट्ठा विधायक अमित यादव उपस्थित रहे। इसके अतिरिक्त कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने भी भाग लिया। कार्यक्रम की शुरुआत भारत माता, पंडित दीनदयाल उपाध्याय, डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी, और डॉ. भीमराव अंबेडकर की तस्वीरों पर माल्यार्पण और पुष्पांजलि अर्पित कर की गई। इसके बाद अतिथियों का स्वागत बड़े उत्साह के साथ किया गया। यह आयोजन हजारीबाग के सदर विधायक प्रदीप प्रसाद के आवासीय कार्यालय में किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य भारतीय संविधान के महत्व को समझाना और संविधान की मूल भावना को जन-जन तक पहुंचाने के लिए कार्यकर्ताओं को प्रेरित करना था।

मुख्य अतिथि संजय सेठ ने कहा कि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भारत सरकार के राज्य रक्षा मंत्री संजय सेठ ने संविधान गौरव अभियान के अवसर पर कार्यकर्ताओं और उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि हमारा संविधान केवल एक कानूनी दस्तावेज नहीं है, बल्कि यह हमारी संस्कृति, परंपरा और लोकतांत्रिक मूल्यों का प्रतीक है। यह वह आधार है, जिसने हमारे देश को एक सशक्त और समावेशी राष्ट्र बनाने का मार्ग प्रशस्त किया। उन्होंने संविधान निर्माताओं के प्रति श्रद्धा व्यक्त करते हुए कहा कि डॉ. भीमराव अंबेडकर, डॉ. राजेंद्र प्रसाद, पंडित जवाहरलाल नेहरू और संविधान सभा के अन्य सदस्यों ने जो दूरदर्शिता और समर्पण दिखाया, उसकी जितनी प्रशंसा की जाए, उतनी कम है। उनका योगदान हमें हमेशा प्रेरित करता रहेगा। श्री सेठ ने भारतीय संविधान की विशेषताओं पर प्रकाश डालते हुए कहा कि हमारे संविधान ने हमें अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता, धर्मनिरपेक्षता, समानता और न्याय जैसे अधिकार दिए हैं। लेकिन यह भी हमारी जिम्मेदारी है कि हम अपने कर्तव्यों को न भूलें। एक सशक्त भारत का निर्माण तभी संभव है, जब हर नागरिक संविधान के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाए। उन्होंने कार्यकर्ताओं को प्रेरित करते हुए कहा कि हमें गर्व है कि भारतीय जनता पार्टी संविधान के मूल्यों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए समर्पित है। संविधान गौरव अभियान इस दिशा में एक बड़ा कदम है। यह हमारे कार्यकर्ताओं को संविधान की भावना को आत्मसात करने और इसे देश के हर नागरिक तक पहुंचाने का संकल्प लेने का अवसर प्रदान करता है। मंत्री संजय सेठ ने अंत में यह भी कहा कि आज हमें यह प्रण लेना चाहिए कि संविधान के आदर्शों के प्रति पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ अपने राष्ट्र की सेवा करेंगे और इसे विश्व के अग्रणी राष्ट्रों की श्रेणी में ले जाने का हर संभव प्रयास करेंगे।

हजारीबाग लोकसभा के सांसद मनीष जायसवाल ने संविधान गौरव अभियान के अवसर पर अपने विचार साझा करते हुए कहा कि भारतीय संविधान केवल कानूनों का संकलन नहीं, बल्कि यह हमारी विविधता, एकता और लोकतंत्र का प्रतीक है। यह वह आधारशिला है, जिसने भारत को एक सशक्त और समृद्ध राष्ट्र के रूप में खड़ा किया। उन्होंने संविधान के निर्माताओं को नमन करते हुए कहा कि डॉ. भीमराव अंबेडकर, डॉ. राजेंद्र प्रसाद और अन्य महापुरुषों की मेहनत और दूरदर्शिता के कारण भारत को एक ऐसा संविधान मिला,जिसने सभी वर्गों और समुदायों को समान अधिकार और अवसर प्रदान किए। उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि हमें संविधान के प्रति अपनी जिम्मेदारी को समझना होगा और इसे अपने जीवन में आत्मसात करना होगा। संविधान हमें अधिकार तो देता है, लेकिन कर्तव्यों की भी याद दिलाता है। हमें संविधान की मूल भावना को जन-जन तक पहुँचाना है और इसके संरक्षण और सम्मान के लिए प्रतिबद्ध रहना है। इसके साथ ही उन्होंने भारतीय जनता पार्टी की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम न केवल संविधान के प्रति जागरुकता बढ़ाते हैं, बल्कि यह भी सुनिश्चित करते हैं कि युवा पीढ़ी संविधान के महत्व को समझे और उसके आदर्शों पर चलें।

सदर विधायक प्रदीप प्रसाद ने संविधान गौरव अभियान के दौरान अपने संबोधन में कहा कि भारतीय संविधान हमारे राष्ट्र की आत्मा है। यह हमें समानता, न्याय और स्वतंत्रता जैसे अधिकार प्रदान करता है, जिनकी बदौलत भारत आज विश्व में अपनी विशिष्ट पहचान बनाए हुए है। उन्होंने संविधान की संरचना पर प्रकाश डालते हुए कहा की संविधान न केवल हमारे अधिकारों की रक्षा करता है, बल्कि हमें अपने कर्तव्यों की याद भी दिलाता है। इसका सम्मान और पालन हर नागरिक का परम कर्तव्य है। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि हमें गर्व है कि भारतीय जनता पार्टी संविधान के आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। संविधान गौरव अभियान का उद्देश्य है कि हम संविधान की मूल भावना को समझें और इसे देश के विकास में दिशा-निर्देश के रूप में अपनाएँ। अंत में उन्होंने सभी से आह्वान किया कि हम सब मिलकर संविधान के आदर्शों को आत्मसात करें और इसे मजबूत बनाने के लिए सतत प्रयास करें। यही हमारे महापुरुषों को सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

बरही विधायक मनोज यादव ने कहा कि भारतीय संविधान हमारे लोकतंत्र की नींव और सामाजिक समरसता का प्रतीक है। यह हमें समानता, न्याय और अधिकार देता है, लेकिन साथ ही हमारे कर्तव्यों का भी बोध कराता है। हमें मिलकर संविधान के आदर्शों को संरक्षित और प्रचारित करना चाहिए, ताकि हर नागरिक इसका महत्व समझ सके।

बरकट्ठा विधायक अमित यादव ने कहा कि संविधान न केवल हमारे अधिकारों की गारंटी देता है, बल्कि यह भारत के हर वर्ग और समुदाय के बीच एकता और समानता को मजबूत करता है। इसकी महानता को जन-जन तक पहुंचाना हमारा कर्तव्य है। इसके आदर्शों पर चलकर ही हम अपने देश को नई ऊंचाइयों पर पहुंचा सकते हैं।

जिला अध्यक्ष विवेकानंद सिंह ने कहा कि संविधान गौरव अभियान एक ऐसा अवसर है, जो हमें अपने अधिकारों और कर्तव्यों की याद दिलाता है। भारतीय संविधान की रक्षा और इसके आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाना हर नागरिक का कर्तव्य है। हमें गर्व है कि भारतीय जनता पार्टी इस दिशा में सशक्त प्रयास कर रही है। सभी कार्यकर्ताओं को इस मिशन को सफल बनाने के लिए समर्पित भाव से कार्य करना चाहिए।

साथ ही मुख्य वक्ता के रूप में बंशीधर रुखियार, के.पी शर्मा एवं सांवरमल अग्रवाल ने संबोधित किया।

सदर विधायक प्रदीप प्रसाद, बरही विधायक मनोज कुमार यादव और बरकट्ठा विधायक अमित यादव ने अपने संबोधन में संविधान के महत्व को रेखांकित करते हुए कार्यकर्ताओं से भारतीय लोकतंत्र की मजबूती के लिए निरंतर कार्य करने की अपील की।

कार्यक्रम में शामिल सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने संविधान गौरव अभियान को सफल बनाने में अपनी अहम भूमिका निभाई। सभी ने इस बात पर सहमति जताई कि संविधान की महानता और इसकी रक्षा के प्रति हर भारतीय को जागरूक किया जाना चाहिए। इस ऐतिहासिक आयोजन ने यह संदेश दिया कि भारतीय जनता पार्टी न केवल राष्ट्रवाद और विकास के पथ पर अग्रसर है, बल्कि संविधान के मूल्यों और इसकी पवित्रता को बनाए रखने में भी पूरी तरह से प्रतिबद्ध है।

जिला अध्यक्ष ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष डाॅ अमरदीप यादव, किसान मोर्चा के प्रदेश मंत्री मनमीत अकेला, प्रदेश कार्य समिति सदस्य के पी ओझा, अशोक यादव, टुन्नू गोप, हरीश श्रीवास्तव, सुदेश चंद्रवंशी, अर्जुन साव, जिला महामंत्री सुनील कुमार मेहता,सुमन कुमार, जिला उपाध्यक्ष दामोदर सिंह,रेणुका साहू,आनंद देव,रमेश ठाकुर, जिला मंत्री जयनारायण प्रसाद,कुणाल दुबे, भानुमति पासवान,अरविंद सिकरवार,जिला अध्यक्ष किसान मोर्चा इंद्र नारायण कुशवाहा, जिला अध्यक्ष अनुसूचित जाति मोर्चा महेंद्र बिहारी, महिला मोर्चा अध्यक्ष साक्षी राणा,ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष अजीत चंद्रवंशी, अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष तनवीर,अहमद भाजपा के वरिष्ठ दिनेश कुमार, विजय वर्मा,विनोद झुनझुनवाला, रत्ना सिंहा, बिजल देवी,मीरा मेहता,अणेश्वर प्रसाद, विनोद सिंह,अर्जुन साहू, जीतन राम, बुधन राम, कालेश्वर रजक,प्रकाश कुशवाहा, कैलाश यादव,विवेक बरियार,कृष्णा मेहता, अशोक कुशवाहा, रणधीर पांडे,अजय मेहता,सुरेंद्र कुमार गुप्ता, बसंत राणा, इंद्रदेव कुशवाहा, अशोक राणा, दिलीप रविदास, दिलीप कुमार पासवान, अरुण कुमार राणा,राजेश गुप्ता,विमल कुमार गुप्ता,कामेश्वर रविदास, मुखलाल मेहता, वीरेन्द्र कुमार वीरू, अशोक राणा, रामकुमार मेहता, विजय दाँगी, विनोद सिह, सुमन राय, प्रदीप मेहता, रामअवतार शर्मा, कौलेश्वर रजक, गुड़िया देवी, अनिल कुशवाहा, पवन गिरि, दीपक कुमार, राजेश गुप्ता, विमल गुप्ता, कुमूद गुप्ता, अर्जन साव, आंनद कुमार, कृष्णा कुमार, पिंटू कुमार सहित काफी संख्या लोग उपस्थित थे।

Amarnath Pathak

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WhatsApp  Join group