काउंटिंग कल, मतगणना स्थल की अंतिम तैयारियों का जायजा लेने सुबह-सुबह बाजार समिति पहुंचीं डीसी

Advertisement

हजारीबाग में हैं सुरक्षा के व्यापक इंतजाम, कल सुबह 8 बजे से प्रारंभ होगी मतों की गिनती

हजारीबाग। विधानसभा चुनाव 2024 के अंतर्गत दोनों चरणों के चुनाव संपन्न हो चुके हैं। कल निर्णायक दिन है यानी मतगणना है। मतगणना की अंतिम तैयारीयों का जायजा लेने जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त श्रीमती नैंसी सहाय आज सुबह सुबह बाजार समिति मतगणना सह वज्रगृह स्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने विधानसभा वार बनाए टेबल व अन्य तैयारियों का जायजा लिया।

विधानसभा वार बनाए गए हैं टेबल, जानिए कितने राउंड में होगी मतों की गिनती

चार विस के लिए अलग-अलग काउंटिंग हाॅल

हजारीबाग जिले के चार विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र 20 बरकट्ठा, 21 बरही,24 मांडू एवं 25 हजारीबाग में हुए मतदान की मतगणना 23 नवंबर को होगी। मतगणना को लेकर बाजार समिति मतगणना स्थल में तैयारी पूरी कर ली गई है। चार विधानसभा सीट के लिए अलग- अलग काउटिंग हॉल और प्रवेश द्वार बनाये गये हैं। हजारीबाग सदर विधानसभा सीट के लिए मतों की गिनती 21 राउंड में पूरी होगी इसके लिए 24 टेबल लगाये गये हैं। बरही सीट के मतों की गिनती 20 राउंड में पूरी होगा,इसके लिये 20 टेबल लगाये गये हैं। बरकट्ठा सीट की गिनती 23 राउंड में होगी,इसके लिये 21 टेबल लगाये गये हैं। वहीं मांडू विधानसभा सीट की गिनती 22 राउंड में पूरी होगी. इसके लिये 24 टेबल लगाये गये हैं। मतगणना का कार्य सुबह 8.00 बजे से प्रारंभ होगा। सबसे पहले पोस्टल बैलेट के मतों की गिनती होगी

Amarnath Pathak

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WhatsApp  Join group