बोकारो में रेलवे ट्रैक पर मिले तीन युवकों के शव, इलाके में फैली सनसनी
पुलिस को मौके से मिली मोटरसाइकिल और शराब की बोतलें, हत्या की आशंका से इंकार नहीं

बोकारो के लावाटांड़ रेलवे ट्रैक पर तीन युवकों के शव बरामद हुए, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई। मृतकों में बबलू सोरेन, दीपक सोरेन और बाबूराम मुर्मू शामिल हैं। पुलिस को मौके से मोटरसाइकिल और शराब की बोतलें मिली हैं। प्रथम दृष्टया ट्रेन दुर्घटना की आशंका है, लेकिन हत्या के एंगल से भी जांच जारी है।


