बोकारो में शराब दुकान से चोरी का 6 घंटे में खुलासा, 4 गिरफ्तार, लाखों की शराब बरामद
पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चोरी की गई विदेशी शराब और बीयर के साथ चोरी में प्रयुक्त औजार भी जब्त किए।

बोकारो पुलिस ने लाखों की विदेशी शराब चोरी मामले का 6 घंटे में खुलासा किया। सेक्टर-12 मोड़ स्थित शराब दुकान से चोरी की गई 3.5 लाख रुपये की शराब और बीयर बरामद करते हुए 4 आरोपी गिरफ्तार किए गए।


