हजारीबाग: 24 घंटे के भीतर दिल्ली से बरामद हुई लापता लड़की, पुलिस की त्वरित कार्रवाई
लोहसिंघना से लापता हुई 18 वर्षीय आरजूमन तसलीम को हजारीबाग पुलिस ने तकनीकी सहायता और आरपीएफ के सहयोग से पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन से सकुशल परिजनों को सौंपा।

हजारीबाग पुलिस ने लोहसिंघना क्षेत्र से लापता हुई 18 वर्षीय आरजूमन तसलीम को 24 घंटे के भीतर पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन से सकुशल बरामद कर लिया है। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर गठित विशेष टीम ने तकनीकी सहायता और आरपीएफ के सहयोग से यह सफलता हासिल की।


