सलैया जंगल में सड़क किनारे मिला अज्ञात महिला का शव, हत्या कर फेंके जाने की आशंका
सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची बरकट्ठा थाना पुलिस, शव की पहचान और घटना के कारणों की जांच शुरू

हजारीबाग जिले के बरकट्ठा थाना क्षेत्र स्थित सलैया जंगल में सड़क किनारे एक अज्ञात महिला का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। प्रथम दृष्टया शव को देखकर हत्या के बाद यहां लाकर फेंके जाने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है और शव की पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है।


