कोडरमा पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। कोडरमा की तिलैया पुलिस ने एक ऐसे ठग को गिरफ्तार किया गया है, जो नकली पुलिस बनकर भोले-भाले लोगों को अपनी ठगी का शिकार बनाता था । मामले का खुलासा करते हुए कोडरमा एसपी अनुदीप सिंह ने बताया कि बीते दिनों कोडरमा रेलवे स्टेशन के बाहर से एक पैसेंजर को पुलिस होने का झांसा देकर उसके द्वारा पुलिस का स्टीकर लगे हुए मोटरसाईकिल पर बिठाकर उसे सुनसान स्थान पर ले जाया गया और वहां जाने के पश्चात उससे ठग द्वारा दो हजार रूपये एवं काजू का एक पैकेट छीन लेने की घटना घटित हुई थी। जिसके संदर्भ में पीड़ित नवादा (बिहार) निवासी मिथलेश कुमार पिता राम अवतार द्वारा तिलैया थाना में लिखित शिकायत की गई थी। जिसके पस्चात आवेदन के आधार पर तिलैया थाना में मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही थी।आवेदन से यह बातें सामने आई थी कि उक्त घटना में अपराधी द्वारा नकली पुलिस बनकर लोगों को ठगने एवं लूट की वारदात देने का कार्य किया जा रहा है। घटना को लेकर उस अपराधी का पता लगाकर शीघ्र उसकी गिरफ्तारी एवं बरामदगी हेतु एसपी अनुदीप सिंह, द्वारा तिलैया थाना प्रभारी विनय कुमार के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। उक्त टीम द्वारा तत्परतापूर्वक कार्रवाई करते हुए मानवीय एवं तकनीकी साक्ष्यों की गहराई से जॉच पडताल करते हुए महज दस घंटों के अंदर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान गोपाल प्रसाद उर्फ सौरव उम्र 24 वर्ष पिता स्व० अशोक राम के रूप में की गई। गिरफ्तार अभियुक्त गोपाल प्रसाद उर्फ सौरव द्वारा पुलिस टीम की पूछताछ में अपना अपराध स्वीकार करते हुए बताया गया कि वह फूड डिलीवरी का काम किया करता था। इस दौरान अधिक पैसे कमाने की लालच में उसने नकली पुलिस का भेष बनाया और अपने मोटरसाईकिल पर उत्तर प्रदेश पुलिस का स्टीकर, पुलिस का केमोफ्लाईज वर्दी, नेम प्लेट, पुलिस का जूता, टोपी, मैगजीन पाउच, पिस्टल कभर, झारखंड सशस्त्र वाहिनी का आई डी कार्ड, दो हथकड़ी चाभी सहित तथा अपने नेम प्लेट पर छद्म नाम विराट कुमार B+ बनवाया तथा पुलिस होने का झांसा देकर अपराध करने लगे। इस अपराध से पहले इसने करीब 1-2 माह पूर्व तिलैया थाना क्षेत्र के ही सुभाष चौक के नजदीक पी डब्लू डी कार्यालय के पास से एक बूजूर्ग व्यक्ति को पुलिस का झांसा देकर एक अंगूठी ले लेने की बात को भी स्वीकार किया। पुलिस टीम द्वारा इसके निशानदेही पर नकली पुलिस बनने के लिए प्रयुक्त सामानों के साथ साथ उक्त कांड में लूटे गये रूपये तथा एक पैकेट काजू तथा घटना में प्रयोग किये गये पुलिस का स्टीकर लगा हुआ काला रंग का स्पलेण्डर प्लस मोटरसाईकिल भी बरामद किया गया है।
नकली पुलिस बनकर आम लोगों को ठगने एवं लूट करने वाला अपराधी गिरफ्तार
