कोटद्वार।
मानवता और भाईचारे की मिसाल पेश करने वाले कोटद्वार के जिम मालिक दीपक कुमार उर्फ ‘मोहम्मद दीपक’ ने झारखंड सरकार द्वारा घोषित 2 लाख रुपये का इनाम लेने से इनकार कर दिया है। दीपक का कहना है कि यह राशि किसी जरूरतमंद, गरीब या दिव्यांग व्यक्ति को दी जानी चाहिए।दरअसल, हाल ही में दीपक उस समय चर्चा में आए जब उन्होंने एक बुजुर्ग मुस्लिम दुकानदार को भीड़ से बचाने के लिए खुद को मुस्लिम बताकर आगे आकर उसका समर्थन किया। दीपक की इस साहसिक और संवेदनशील पहल की पूरे देश में सराहना हुई।इनाम को लेकर दीपक ने साफ कहा कि उन्होंने जो किया वह किसी पुरस्कार या पैसे के लिए नहीं, बल्कि इंसानियत और आपसी सौहार्द के लिए किया। उन्होंने कहा कि समाज में नफरत नहीं, बल्कि समझ और एक-दूसरे के लिए खड़े होने की जरूरत है।इस मामले को लेकर पुलिस और प्रशासन सतर्क है। वहीं, दीपक का यह फैसला अब लोगों के बीच और भी प्रेरणा का स्रोत बन गया है।
