धीरेंद्र संभाजी कुटे महानिरीक्षक ने संभाली बीएसएफ प्रशिक्षण केंद्र एवं विद्यालय की कमान

Advertisement

बेहतरीन व सराहनीय कार्य सेवा के लिए वर्ष 2013 में पुलिस पदक से किए गए सम्मानित

हजारीबाग। धीरेंद्र संभाजी कुटे, भारतीय पुलिस सेवा, महानिरीक्षक ने 5 फरवरी को प्रशिक्षण केंद्र एवं विद्यालय, सीमा सुरक्षा बल, मेरु कैंप, हजारीबाग में महानिरीक्षक का पदभार ग्रहण किया। धीरेंद्र संभाजी कुटे 1997 बैच के ओडिउ कैडर के आईपीएस अधिकारी हैं।
28 वर्षो के सेवाकाल के दौरान ने ओडिशा में विशेष सचिव मुख्यमंत्री सचिवालय, परिवहन आयुक्त, महानिरीक्षक पुलिस (अधिसूचना), उप महानिरीक्षक पुलिस (पूर्वी रेंज), उप महानिरीक्षक पुलिस (मध्य रेंज), पुलिस अधीक्षक-जाजपुर, पुलिस अधीक्षक-राउरकेला, पुलिस अधीक्षक -गजापति ओडिशा के पदों पर कार्य करते हुए कानून व्यवस्था बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
उप महानिरीक्षक पुलिस (अधिसूचना) के रूप में बेहतरीन व सराहनीय कार्य सेवा के लिए वर्ष 2013 में उन्हें पुलिस पदक से सम्मानित किया गया है।

कमलजीत सिंह बन्याल, महानिरीक्षक ने धीरेंद्र संभाजी कुटे (भापुसे) को बैटन प्रदान किया। कुटे ने पदभार ग्रहण के उपरांत संस्थान के सभी कार्मिकों को उनके उज्ज्वल एवं सुखद भविष्य की कामना की व प्रशिक्षण एवं प्रशासनिक स्तर पर प्रगति के पथ पर निरंतर अग्रसर रहने को कहा।

Amarnath Pathak

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WhatsApp  Join group