होली पर्व को लेकर जिला स्तरीय शांति समिति की बैठकसोशल मीडिया पर रखी जाएगी पैनी नजर अफवाह फैलाने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई

Advertisement

रामगढ़होली पर्व के मद्देनजर सोमवार को उपायुक्त रामगढ़ फैज अक अहमद मुमताज की अध्यक्षता में समाहरणालय सभाकक्ष में जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक का आयोजन किया गया।बैठक के दौरान सर्वप्रथम उपायुक्त के द्वारा सभी को रमजान एवं आगामी होली पर्व की शुभकामनाएं दी गई। मौके पर उपायुक्त ने सभी से आपसी सौहार्द के साथ पर्व मनाने की अपील की। उपायुक्त ने कहा कि अगर पर्व के दौरान किसी भी क्षेत्र में कोई भी अफवाह सामने आती है अथवा सांप्रदायिक सौहार्द बिगड़ने संबंधित कोई मामला सामने आता है तो इसकी जानकारी त्वरित रूप से जिला नियंत्रण कक्ष की दूरभाष संख्या 06553 222005 पर दी जाए वहीं उन्होंने अधिकारियों को सोशल मीडिया पर विशेष नजर रखने एवं अफवाह फैलाने वालों पर सख्त कार्रवाई करने का निर्देश दिया।साथ ही उन्होंने सभी आमजनों से बिना पुष्टि किसी भी प्रकार की अफवाह संबंधित पोस्ट को शेयर ना करने की अपील की। उपायुक्त ने कहा कि जिला प्रशासन रामगढ़ शांतिपूर्ण तरीके से पर्व संपन्न कराने को लेकर पूरी तरह से प्रतिबद्ध हैं।बैठक के दौरान उपायुक्त ने पर्व के शांतिपूर्ण आयोजन को लेकर संयुक्त जिला आदेश के माध्यम से जिला प्रशासन द्वारा जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में प्रतिनियुक्त किए गए दंडाधिकारियों एवं पुलिस बल के जवानों को अपने क्षेत्र में हर गतिविधि पर पैनी नजर रखने एवं शांतिपूर्ण तरीके से पर्व संपन्न कराने को लेकर महत्वपूर्ण निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने कहा कि अगर असामाजिक तत्वों द्वारा पर्व के दौरान माहौल खराब करने की कोशिश की जाएगी तो उन पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी वहीं उन्होंने शांति समिति के सदस्यों से अपने-अपने क्षेत्र में हर गतिविधि पर नजर रखने एवं कोई भी मामला सामने आने पर त्वरित इसकी जानकारी जिला प्रशासन को देने की अपील की। वहीं उन्होंने पर्व के दौरान वाहन जांच अभियान अथवा नशे की हालत में वाहन चलाने वाले पर किए जाने वाले कार्रवाई को लेकर भी सभी को जानकारी दी गई। गौरतलब होकि होली पर्व के शांतिपूर्ण आयोजन के मद्देनजर जिला प्रशासन द्वारा अलग-अलग क्षेत्र में कुल 61 स्थलों पर दंडाधिकारियों के साथ पुलिस बल के जवानों, प्रत्येक प्रखंड के लिए तीन पालियों में गस्ती दंडाधिकारियों एवं जिला नियंत्रण कक्ष में तीन पालियों में दंडाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गई है। बैठक के दौरान उप विकास आयुक्त, अनुमंडल पदाधिकारी, प्रभारी पदाधिकारी गोपनीय शाखा, जिला स्तरीय प्रशासनिक व पुलिस पदाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचल अधिकारियों, शांति समिति के सदस्य, थाना प्रभारी सहित अन्य उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WhatsApp  Join group