तेलंगाना के कामारेड्डी जिले में एक अनोखी और दुर्लभ डबल ट्विन वेडिंग ने लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है। यहां घनपुर गांव के जुड़वां भाइयों विजय और विनय ने देमी कलां गांव की जुड़वां बहनों कीर्तन और कीर्ति के साथ एक ही मंडप में सात फेरे लिए। एक जैसे चेहरे और समान पारंपरिक परिधान में सजे चारों दूल्हा-दुल्हन जब मंच पर एक साथ पहुंचे, तो वहां मौजूद मेहमानों के लिए उन्हें पहचानना मुश्किल हो गया।बताया जाता है कि दोनों परिवारों के बीच पहले से ही घनिष्ठ संबंध थे। जब यह संयोग सामने आया कि दोनों घरों में जुड़वां बेटे और जुड़वां बेटियां विवाह योग्य हैं, तो परिजनों ने इस रिश्ते को आगे बढ़ाने का निर्णय लिया। आपसी सहमति से तय हुआ यह विवाह अब इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है।शादी की रस्में एक ही मंडप में साथ-साथ संपन्न हुईं। समारोह के दौरान मेहमानों के बीच बार-बार भ्रम की स्थिति बनी, जिसे लेकर पंडाल में हंसी और खुशी का माहौल छाया रहा। स्थानीय लोगों का कहना है कि उन्होंने अपने जीवन में इतनी अनोखी शादी पहले कभी नहीं देखी।इस डबल ट्विन वेडिंग की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। लोग इसे दुर्लभ संयोग और परफेक्ट मैच बताते हुए खूब शेयर कर रहे हैं।
Related Posts
स्वीप कार्यक्रम के तहत नगर निगम क्षेत्र में निकला कैंडल मार्च
कैंडल से ‘मेरा मत, मेरा हक’ का निशान बना मतदाताओं को किया गया जागरूक हजारीबाग। विधानसभा चुनाव 2024 के तहत…
तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने दो युवतियों को कुचला, दोनों की मौत
गिद्धौर-जमुई मुख्य मार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने दो युवतियों को कुचल दिया, जिससे मौके…
हजारीबाग में बोले यशवंत सिन्हा , झारखंड विस चुनाव में 15 सीटों पर सिमट जाएगी भाजपा
भाजपा में कार्यकर्ताओं का अब मान-सम्मान नहीं कांग्रेस प्रत्याशी मुन्ना सिंह को दिया अपना समर्थन हजारीबाग। सोमवार को पूर्व वित्त…
