झारखंड JPSC अध्यक्ष का इस्तीफा मंजूर, राज्यपाल ने लगाई आधिकारिक मुहर
राज्यपाल की स्वीकृति के बाद आयोग में नए अध्यक्ष की नियुक्ति का रास्ता हुआ साफ

झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) के अध्यक्ष एल. खियांगते का इस्तीफा राज्यपाल संतोष गंगवार ने स्वीकार कर लिया है। इसके साथ ही आयोग में नए अध्यक्ष की नियुक्ति की प्रक्रिया का मार्ग प्रशस्त हो गया है। हाल के दिनों में आयोग से जुड़े मामलों को लेकर JPSC लगातार चर्चा में रहा है।


