चुरचू में हाथियों का तांडव, 6 लोगों की मौत

Advertisement

चुरचू, हजारीबाग: हजारीबाग जिले के चुरचू प्रखंड अंतर्गत गोंदवार गांव से बेहद दुखद खबर सामने आ रही है। देर रात करीब 1 से 2 बजे के बीच पांच हाथियों के झुंड ने गांव में प्रवेश कर हमला कर दिया, जिसमें 6 लोगों की जान चली गई। मृतकों में एक ही परिवार के चार सदस्य शामिल बताए जा रहे हैं।घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है और वन विभाग की टीम मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा ले रही है। प्रशासन द्वारा राहत और मुआवजे की प्रक्रिया शुरू किए जाने की बात कही जा रही है।

Rupesh Kumar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WhatsApp  Join group