चास में बच्चा चोर की अफवाह पर साधुओं के साथ मारपीट, पुलिस ने बचाई जान

Advertisement

बोकारो:- चास नगर निगम क्षेत्र के बंशीडीह में शुक्रवार को बच्चा चोर की अफवाह ने अचानक माहौल गरमा दिया। संदेह के आधार पर कुछ संत-साधुओं को स्थानीय लोगों ने घेर लिया और उनके साथ मारपीट कर दी। गुस्साए लोगों ने उनकी बोलेरो गाड़ी के शीशे भी तोड़ दिए। सूचना मिलते ही चास थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचीं और स्थिति को नियंत्रित किया। सब-डिविजनल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ) चास ने अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील करते हुए कहा कि संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें। मारपीट करने वालों और सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वालों पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Saahu Rohit

रोहित साहू, पत्रकारिता से स्नातक की पढ़ाई कर रहे हैं और अभी द्वितीय वर्ष के छात्र हैं। हजारीबाग के बड़कागांव इलाके के रहने वाले हैं। पिछले 6 महीनों से जिले भर की खबरों को संकलित कर रहे हैं साथ ही साथ कॉपी एडिटर के कार्य भी कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WhatsApp  Join group