ट्रांसफार्मर शॉर्ट सर्किट के कारण बालाजी मेटल प्लांट में भीषण आग

Advertisement

रामगढ़ जिले के कुजू क्षेत्र स्थित बोंगावार में रविवार को बालाजी मेटल प्लांट में अचानक भीषण आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई।प्राप्त जानकारी के अनुसार, करीब दोपहर 3 बजे ट्रांसफार्मर में शॉर्ट सर्किट होने से आग की शुरुआत हुई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और पास में रखे 4 से 5 तेल के ड्रम भी इसकी चपेट में आ गए, जिससे लपटें और तेज हो गईं। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में काला धुआं फैल गया।आग लगते ही प्लांट में काम कर रहे मजदूरों के बीच भगदड़ जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई। अपनी जान बचाने के लिए लोग इधर-उधर भागते नजर आए। वहीं, आसपास के घरों में रहने वाले लोग भी दहशत में आ गए।घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया।राहत की बात यह रही कि इस हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। फिलहाल आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है, हालांकि शुरुआती जांच में शॉर्ट सर्किट को ही वजह माना जा रहा है।

Amarnath Pathak

अमरनाथ पाठक एक समर्पित समाचार लेखक (News Writer) हैं, जिन्हें ताज़ा खबरों और महत्वपूर्ण घटनाओं को सरल और सटीक तरीके से प्रस्तुत करने का अनुभव है। वे देश-विदेश की खबरों, सामाजिक मुद्दों और ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर नियमित रूप से लेख लिखते हैं। अमरनाथ का लक्ष्य पाठकों तक सही, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना है। वे हमेशा ऐसी खबरें लिखने पर ध्यान देते हैं जो लोगों के लिए उपयोगी और जागरूकता बढ़ाने वाली हों। समाचार लेखन के क्षेत्र में उनकी रुचि और मेहनत उन्हें एक भरोसेमंद कंटेंट क्रिएटर बनाती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WhatsApp  Join group