मोबाइल से पहले नेटवर्क गायब, फिर खाते से उड़ गए पैसे: मुंबई में महिला e-SIM फ्रॉड की शिकार

Advertisement

मुंबई। देश में साइबर ठगी के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। ताजा मामला मुंबई का है, जहां एक महिला e-SIM फ्रॉड का शिकार हो गईं। ठगों ने पहले उनके मोबाइल का नेटवर्क बंद कराया और फिर कुछ ही मिनटों में बैंक खाते से पूरी रकम उड़ा दी।जानकारी के अनुसार, साइबर अपराधियों ने महिला को कॉल कर खुद को अधिकृत अधिकारी बताया और किसी बहाने से उनसे जरूरी जानकारी हासिल कर ली। इसके बाद ठगों ने मोबाइल नंबर को e-SIM में ट्रांसफर करा लिया। जैसे ही e-SIM एक्टिव हुआ, महिला के फोन का नेटवर्क गायब हो गया। नेटवर्क बंद होते ही बैंक से जुड़े ओटीपी और अलर्ट ठगों के पास पहुंचने लगे, जिससे उन्होंने खाते से रकम निकाल ली।

साइबर सुरक्षा प्लेटफॉर्म ‘साइबर दोस्त’ ने इस तरह के e-SIM स्कैम को बेहद खतरनाक बताया है। विशेषज्ञों का कहना है कि ठग पहले व्यक्तिगत जानकारी जुटाते हैं, फिर मोबाइल सेवा प्रदाता के जरिए e-SIM जारी करवा लेते हैं। इसके बाद वे बैंकिंग और अन्य संवेदनशील खातों तक पहुंच बना लेते हैं।साइबर विशेषज्ञों ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। किसी भी अनजान कॉल पर ओटीपी साझा न करें और न ही किसी संदिग्ध लिंक पर क्लिक करें। मोबाइल नेटवर्क अचानक बंद हो जाए तो तुरंत अपने टेलीकॉम ऑपरेटर और बैंक से संपर्क करें।प्रशासन ने अपील की है कि साइबर फ्रॉड से बचने के लिए जागरूकता ही सबसे बड़ा हथियार है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WhatsApp  Join group