लव एग्रीमेंट से शादी तक… फिर धोखा! मोतिहारी में डॉक्टर पर 5 साल तक यौन शोषण का आरोप

बिहार के मोतिहारी से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक प्राइवेट डॉक्टर पर युवती से प्रेम-प्रसंग के नाम पर धोखा देने और लंबे समय तक शोषण करने का गंभीर आरोप लगा है। पीड़िता ने इस मामले में थाने में शिकायत दर्ज कराई है।पीड़िता का आरोप है कि आरोपी डॉक्टर नीरज ने उससे प्रेम का इज़हार करते हुए 500 रुपये के स्टांप पेपर पर एक ‘लव एग्रीमेंट’ बनवाया। इस एग्रीमेंट में डॉक्टर ने युवती से कुल 8 वचन किए थे। इनमें हमेशा रोमांटिक रहने, रोज पहले से ज्यादा प्रेम करने, दिन में कम-से-कम एक बार मुस्कुराने की वजह बनने और एक-दूसरे की बात ध्यान से सुनने जैसे वादे शामिल थे।आरोप है कि इसी लव एग्रीमेंट के आधार पर डॉक्टर ने युवती से बंद कमरे में शादी की और इसके बाद कई सालों तक उसके साथ संबंध बनाए। पीड़िता का कहना है कि वह इस रिश्ते को वैध मानती रही, लेकिन बाद में डॉक्टर ने उसे छोड़ दिया।युवती ने पुलिस को बताया कि डॉक्टर ने करीब 5 साल तक उसका यौन शोषण किया और अब जिम्मेदारी से पीछे हट गया है। मामले के सामने आने के बाद पुलिस ने शिकायत दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सभी आरोपों की गंभीरता से जांच की जा रही है और तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। यह मामला एक बार फिर प्रेम और भरोसे के नाम पर होने वाले अपराधों को उजागर करता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *