जयंती पर याद किये गए महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री
डीसी व एसपी ने माल्यार्पण कर उनके आदर्शों को किया नमन, रिफॉर्म उत्सव के तहत ग्रामीणों को दी गई विभिन्न योजनाओं की जानकारी

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर प्रशासनिक अधिकारियों व राजनीतिक दलों के साथ साथ पूरे गिरिडीह ने उन्हें याद किया। इस दौरान कई स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित कर उनकी जयंती मनाई गई।

