ट्रेकर्स के लिए खुशखबरी! बजट 2026 में हिमाचल, उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर में बनेंगे माउंटेन ट्रेल्स

केंद्रीय बजट 2026-27 में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने पर्यटन क्षेत्र को बड़ा बढ़ावा देने का ऐलान किया है। सरकार ने खास तौर पर इको-टूरिज्म और एडवेंचर टूरिज्म को मजबूत करने पर फोकस किया है। इसी कड़ी में हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर समेत देश के कई हिस्सों में सस्टेनेबल माउंटेन ट्रेल्स विकसित किए जाएंगे।वित्त मंत्री ने बताया कि इन माउंटेन ट्रेल्स को इस तरह तैयार किया जाएगा, जिससे प्राकृतिक पर्यावरण को नुकसान पहुंचाए बिना पर्यटन को बढ़ावा मिले। यह ट्रेल्स न सिर्फ ट्रेकिंग और एडवेंचर पसंद करने वालों के लिए आकर्षण बनेंगे, बल्कि स्थानीय लोगों के लिए रोजगार के नए अवसर भी पैदा करेंगे।सरकार की योजना के तहत हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर के अलावा आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु-केरल बॉर्डर क्षेत्रों में भी माउंटेन ट्रेल्स विकसित किए जाएंगे। इन ट्रेल्स पर पर्यटकों को सुरक्षित और व्यवस्थित सुविधाएं मिलेंगी, जिससे भारत को ग्लोबल एडवेंचर टूरिज्म मैप पर मजबूत पहचान मिल सके।विशेषज्ञों का मानना है कि इस पहल से ग्रामीण और पहाड़ी इलाकों की अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी और देश में सस्टेनेबल टूरिज्म को नई दिशा मिलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *