सेमीकंडक्टर पर सरकार का बड़ा दांव! बजट ऐलान के बाद डिक्सन, CG पावर समेत चिप शेयरों में 6% तक उछाल

केंद्रीय बजट में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के सेमीकंडक्टर सेक्टर को लेकर किए गए बड़े ऐलान का असर शेयर बाजार में साफ दिखाई दिया। बजट भाषण के बाद डिक्सन टेक्नोलॉजी, CG पावर समेत कई चिप मैन्युफैक्चरिंग और EMS कंपनियों के शेयरों में तूफानी तेजी दर्ज की गई। कई शेयरों में 6 फीसदी तक का उछाल देखने को मिला।वित्त मंत्री ने बजट में घोषणा करते हुए कहा कि EMS PLI स्कीम को बढ़ाकर 40,000 करोड़ रुपये करने का प्रस्ताव रखा गया है। इसके साथ ही देश में सेमीकंडक्टर इकोसिस्टम को मजबूत करने के लिए 40,000 करोड़ रुपये के अतिरिक्त सपोर्ट का भी ऐलान किया गया है।इसके अलावा तमिलनाडु, केरल और आंध्र प्रदेश में रेयर अर्थ मिनरल कॉरिडोर विकसित किए जाएंगे, जिससे चिप मैन्युफैक्चरिंग के लिए जरूरी कच्चे माल की आपूर्ति मजबूत होगी। सरकार का उद्देश्य सेमीकंडक्टर सेक्टर में आत्मनिर्भरता बढ़ाना और चीन पर निर्भरता कम करना है।विशेषज्ञों का मानना है कि सरकार के इस कदम से भारत में इलेक्ट्रॉनिक्स और सेमीकंडक्टर मैन्युफैक्चरिंग को नई रफ्तार मिलेगी और निवेशकों का भरोसा और मजबूत होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *