आचार्य श्री 108 विद्यासागर जी महा मुनिराज की द्वितीय समाधि स्मृति पर भव्य रक्तदान शिविर

Advertisement

हजारीबाग में रक्त की कमी दूर करने और थैलेसीमिया पीड़ितों को संबल देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं : हर्ष अजमेराआचार्य श्री 108 विद्यासागर जी महाराज की द्वितीय समाधि स्मृति पर रक्तदान शिविर उनके आदर्शों को सच्ची श्रद्धांजलि है : नागेंद्र विनायक रक्तदान महादान है, समाज के 43 लोगों ने मानवता की सेवा का प्रेरक उदाहरण प्रस्तुत किया है : संजय जैन अजमेरा हजारीबाग परम पूज्य संत शिरोमणि आचार्य श्री 108 विद्यासागर जी महामुनिराज की द्वितीय समाधि स्मृति के पावन अवसर पर श्री दिगम्बर जैन पंचायत के द्वारा जैन भवन परिसर में एक भव्य एवं सुव्यवस्थित रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। सेवा, समर्पण और श्रद्धा से ओत-प्रोत इस आयोजन में समाज के लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और कुल 43 यूनिट रक्त संग्रहित किया गया। शिविर का शुभारंभ सुबह 11:00 बजे किया गया। रक्तदान की प्रक्रिया प्रारंभ हुई, जो दिनभर निरंतर चलती रही। शिविर में युवाओं के साथ-साथ वरिष्ठ नागरिकों एवं महिलाओं ने भी उत्साहपूर्वक रक्तदान कर समाज के सामने प्रेरणादायक उदाहरण प्रस्तुत किया। ब्लड संग्रह का कार्य आरोग्यम ब्लड बैंक की अनुभवी चिकित्सकीय टीम द्वारा पूरी सावधानी और आधुनिक उपकरणों के साथ संपन्न कराया गया। प्रत्येक रक्तदाता का पूर्व स्वास्थ्य परीक्षण किया गया तथा सुरक्षित प्रक्रिया के माध्यम से रक्त संग्रह सुनिश्चित किया गया। हजारीबाग में वर्तमान समय में रक्त की कमी को देखते हुए यह शिविर अत्यंत महत्वपूर्ण माना जा रहा है। विशेष रूप से थैलेसीमिया पीड़ित बच्चों, दुर्घटना पीड़ितों तथा गंभीर रोगों से जूझ रहे मरीजों के लिए यह रक्तदान शिविर जीवन दायी साबित होगा। कार्यक्रम के दौरान समाज के अध्यक्ष नागेंद्र विनायक, सचिव संजय जैन अजमेरा सहित समाज के कई गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे। सभी ने आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज के तप, त्याग और समाज निर्माण में दिए गए योगदान को स्मरण करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की। वक्ताओं ने कहा कि आचार्य श्री का संपूर्ण जीवन मानव कल्याण, शिक्षा प्रसार और नैतिक मूल्यों की स्थापना के लिए समर्पित रहा है, और उनके आदर्शों पर चलते हुए समाज को निरंतर सेवा कार्यों में अग्रसर रहना चाहिए। शिविर के सफल संचालन में कार्यक्रम संयोजक हर्ष अजमेरा, अनीश लुहाड़िया एवं प्रतीक अजमेरा ने सक्रिय भूमिका निभाई। पंजीकरण व्यवस्था से लेकर रक्तदाताओं की सुविधा, अल्पाहार और प्रमाण पत्र वितरण तक की व्यवस्था सुव्यवस्थित ढंग से की गई।रक्तदान शिविर में रक्तदाताओं में सौरव जैन, हर्ष अजमेरा,रोबिन जैन, आर. के. शर्मा, निलेश जैन, ऋषभ जैन, सोहम राज, चेतन जैन, अनिश जैन, संयम जैन, सूर्यांश अजमेरा, सुनीत जैन, आदित्य जैन, सुबोध कुमार जैन, विवेक विनायका, विजय कुमार जैन, निबाय जैन, प्रियेश आनंद, रविकांत कुमार, तरुण कुमार जैन, राजीव जैन, जे. पी. जैन, नेहा जैन, प्रतीक अजमेरा, शिल्पा जैन, सचिन कुमार खंडेलवाल, विनीता जैन, रुचि जैन, अमित जैन, प्रिया जैन, नेहा सेठी, विकास जैन, नवीन विनायका,विपिन कुमार, देवेंद्र कुमार जैन, राजन गुप्ता, चिराग बोकलीवाल, नितेश छाबड़ा, रितेश कुमार जैन, स्वेता सेठी, पूजा जैन, प्रियंका जैन, राहुल जैन ने रक्तदान कर मानवता के प्रति अपनी मिसाल पेश की। अध्यक्ष नागेंद्र विनायक ने कहा कि आचार्य श्री 108 विद्यासागर जी महाराज का जीवन हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है। उनकी द्वितीय समाधि स्मृति पर आयोजित यह रक्तदान शिविर उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है। समाज भविष्य में भी ऐसे जनहितकारी कार्यक्रमों का आयोजन करता रहेगा।सचिव संजय जैन अजमेरा ने कहा कि रक्तदान महादान है और एक यूनिट रक्त कई लोगों के जीवन को बचा सकता है। समाज के 43 सदस्यों द्वारा किया गया यह योगदान मानवता की सेवा का उत्कृष्ट उदाहरण है। आरोग्यम अस्पताल के ब्लड बैंक के निदेशक सह कार्यक्रम संयोजक हर्ष अजमेरा ने बताया कि हजारीबाग में समय-समय पर रक्त की कमी की स्थिति उत्पन्न हो जाती है। ऐसे में समाज की पहल अत्यंत सराहनीय है। उन्होंने कहा कि इस शिविर से संग्रहित रक्त थैलेसीमिया पीड़ित बच्चों एवं अन्य जरूरतमंद मरीजों के उपचार में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। पूरे आयोजन के दौरान श्रद्धा और सेवा की भावना स्पष्ट रूप से दिखाई दी। समाज के लोगों ने एकजुट होकर यह संदेश दिया कि मानवता की सेवा ही सच्ची भक्ति है। आरोग्यम अस्पताल ब्लड बैंक के डॉक्टर सुरेश कुमार सिंह,एम.डी. नदीम ब्लड बैंक प्रभारी,ओम प्रकाश सिंह टेक्नीशियन सुपरवाइजर,किरण कुमारी काउंसलर, शैला कुमारी काउंसलर,राहुल कुमार टेक्नीशियन,चंदन कुमार टेक्नीशियन,प्रियंका कुमारी टेक्नीशियन,राजकुमार कार्यालय सहायक (ऑफिस बॉय) ने अपना सहयोग किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WhatsApp  Join group