होमगार्ड से मारपीट के आरोपों के बीच आंगो थाना प्रभारी बदले, दीपक कुमार ने संभाली कमान
एसडीपीओ की जांच के बीच एसपी अमन कुमार ने लिया फैसला, रिपोर्ट के बाद तय होगी आगे की कार्रवाई

होमगार्ड जवान से कथित मारपीट के आरोपों के बीच हजारीबाग के आंगो थाना प्रभारी जानू कुमार को पद से हटा दिया गया है। उनकी जगह दीपक कुमार ने जिम्मेदारी संभाली है। मामले की जांच विष्णुगढ़ एसडीपीओ कर रहे हैं और जांच रिपोर्ट के बाद आगे की कार्रवाई तय होगी।
