बक्सपुरा गांव में खून से लथपथ मिला 23 वर्षीय युवक का शव, हत्या की आशंका
शरीर पर मिले चोट के निशान, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा; मामले की जांच जारी

हजारीबाग के कटकमदाग थाना क्षेत्र के बक्सपुरा गांव में 23 वर्षीय नंदकिशोर राम का शव खून से लथपथ हालत में मिला। पुलिस के अनुसार, युवक के शरीर पर चोट के निशान हैं और प्रथम दृष्टया हत्या की आशंका जताई गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

