गिद्दी में लेवी-रंगदारी वसूलने पहुंचे दो युवक गिरफ्तार, ₹40 हजार बरामद
पुलिस का दावा—पल्सर बाइक से रकम लेकर रामगढ़ भाग रहे थे आरोपी, टोंगी मेन रोड पर पीछा कर पकड़ा

गिद्दी पुलिस ने लेवी और रंगदारी वसूलने के आरोप में दो युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके पास से ₹40 हजार नकद, दो मोबाइल और पल्सर बाइक बरामद की है। दोनों को टोंगी मेन रोड पर पीछा कर पकड़ा गया।

