हजारीबाग में बिजली संकट के बीच DVC का लोड प्रतिबंध, शहर से गांव तक बढ़ सकती है परेशानी
सुबह सर्किट-1 और 4 में हुई लोड शेडिंग, तीन सर्किट में 20 MVA का प्रतिबंध; अनियमित बिजली आपूर्ति से पहले ही परेशान हैं उपभोक्ता

हजारीबाग में बिजली संकट के बीच DVC ने अलग-अलग सर्किट में लोड प्रतिबंध लगाया है। सुबह सर्किट-1 और 4 में लोड शेडिंग हुई, जबकि सर्किट-1, 4 और 5 में 20 MVA का लोड प्रतिबंध लगाया गया। इससे शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति प्रभावित होने की आशंका है।

