कटकमसांडी में हत्या के मामले का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार
तोरार गांव में जगेश्वर भुइयां की हत्या का आरोप; पुलिस ने लाठी-डंडा और मोबाइल फोन किया बरामद

हजारीबाग के कटकमसांडी के तोरार गांव में जगेश्वर भुइयां की हत्या के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, हत्या के पीछे कथित अवैध संबंध का मामला सामने आया है। आरोपियों की निशानदेही पर लाठी-डंडा और मोबाइल फोन बरामद किया गया है।

