रिटायर्ड शिक्षक पर फायरिंग मामले में 24 घंटे में आरोपी गिरफ्तार, लोडेड पिस्टल समेत हथियार बरामद
पदमा ओपी क्षेत्र में रामजय कुमार महथा पर बाइक सवार अपराधियों ने चलाई थीं दो गोलियां; पुलिस ने कृष्णा महतो को गिरफ्तार कर 8 जिंदा कारतूस समेत कई सामान बरामद किए

हजारीबाग के पदमा ओपी क्षेत्र में रिटायर्ड शिक्षक रामजय कुमार महथा पर हुई फायरिंग के मामले में पुलिस ने 24 घंटे के अंदर कृष्णा महतो उर्फ महेश महतो को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी के पास से लोडेड इटालियन पिस्टल, 8 जिंदा कारतूस, 2 मिसफायर गोली, 2 खोखे, मोटरसाइकिल और दो मोबाइल बरामद किए हैं।
