65 गुम मोबाइल बरामद, हजारीबाग पुलिस ने असली मालिकों को लौटाया
CEIR पोर्टल की मदद से अलग-अलग थाना क्षेत्रों से बरामद हुए मोबाइल, एसपी की मौजूदगी में किया गया वितरण

हजारीबाग पुलिस ने CEIR पोर्टल की मदद से जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों से गुम हुए 65 मोबाइल फोन बरामद किए। पुलिस अधीक्षक की मौजूदगी में सभी मोबाइल उनके वास्तविक मालिकों को सौंपे गए। पुलिस ने इस कार्रवाई में शामिल सभी थाना प्रभारियों और पुलिसकर्मियों के प्रयासों की सराहना की।

