हजारीबाग पुलिस का बड़ा एक्शन प्लान: लंबित केस और वारंट पर चलेगा विशेष अभियान, अपराधियों पर कसेगा शिकंजा
गणेश चतुर्दशी और विश्वकर्मा पूजा को लेकर पुलिस अलर्ट, महिला अपराध व POCSO मामलों का 60 दिनों में निपटारा; नशा, साइबर अपराध और अवैध खनन के खिलाफ तेज होगी कार्रवाई

हजारीबाग पुलिस ने अपराध नियंत्रण को लेकर बड़ा एक्शन प्लान तैयार किया है। महिला अपराध और POCSO के लंबित मामलों को 60 दिनों में निपटाने, वारंट-कुर्की के लिए विशेष अभियान चलाने और साइबर अपराध, नशा, अवैध खनन व संगठित अपराध के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।

