हजारीबाग रिंग रोड को लेकर जनता का सब्र टूटा, डीसी को एक महीने का अल्टीमेटम
पूर्व जिलाध्यक्ष टुन्नू गोप ने उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन, एक महीने में निर्माण शुरू करने की ठोस पहल नहीं हुई तो आंदोलन की चेतावनी

हजारीबाग रिंग रोड के वर्षों से अधूरे निर्माण को लेकर लोगों में नाराजगी बढ़ रही है। पूर्व जिलाध्यक्ष टुन्नू गोप ने डीसी को ज्ञापन देकर एक महीने में निर्माण शुरू कराने की दिशा में ठोस पहल की मांग की है। पहल नहीं होने पर धरना-प्रदर्शन और लोकतांत्रिक आंदोलन की चेतावनी दी गई है।
