हजारीबाग में SIR-2026 की तैयारी तेज, प्रमंडलीय आयुक्त ने मतदान केंद्रों पर शिविरों का किया निरीक्षण
दावा-आपत्तियों की सुनवाई का लिया जायजा, आम लोगों की समस्याओं का समय पर समाधान करने का दिया निर्देश

हजारीबाग में SIR-2026 के तहत मतदाता सूची पुनरीक्षण का काम जारी है। प्रमंडलीय आयुक्त विजय कुमार गुप्ता ने विभिन्न मतदान केंद्रों पर लगे शिविरों का निरीक्षण कर दावा-आपत्तियों की सुनवाई और फॉर्म-6 के आवेदनों की स्थिति जानी। उन्होंने अधिकारियों को पारदर्शी तरीके से काम करने और आम लोगों की समस्याओं का समय पर समाधान करने का निर्देश दिया।

