17 माइल पर पुलिस का बड़ा एक्शन, 90 हजार अवैध लॉटरी टिकट बरामद; युवक गिरफ्तार
हजारीबाग से धनबाद ले जाए जा रहे थे लॉटरी टिकट, टाटीझरिया पुलिस ने पिकअप वाहन पकड़ा

हजारीबाग के टाटीझरिया में पुलिस ने अवैध लॉटरी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 60 कार्टून में करीब 90 हजार लॉटरी पेपर बरामद किए। 17 माइल के पास पिकअप वाहन पकड़ा गया और चालक को गिरफ्तार किया गया। पुलिस के अनुसार, लॉटरी टिकट हजारीबाग से धनबाद ले जाए जा रहे थे।

