हजारीबाग टाउन को ट्रेन की मांग तेज, 17 सितंबर को धरना देंगे वरीय अधिवक्ता रमेश सिंह
राजधानी, आनंद विहार, दक्षिण भारत और कोलकाता के लिए ट्रेनों की मांग; अधिवक्ता बोले—जनता की आवाज को मजबूत करने का समय

हजारीबाग टाउन स्टेशन से यात्री ट्रेनों की मांग को लेकर 17 सितंबर को वरीय अधिवक्ता रमेश सिंह एक दिवसीय धरना देंगे। राजधानी एक्सप्रेस, आनंद विहार, दक्षिण भारत, कोलकाता और प्रस्तावित हटिया-हजारीबाग ट्रेन शुरू करने की मांग उठाई गई है।

