सड़क पर नहीं लगेगा फुटपाथ बाजार, अब तय जगह पर सजेंगे छोटे बाजार
जाम और अतिक्रमण से राहत के साथ दुकानदारों का रोजगार बचाने की तैयारी, पुराना समाहरणालय परिसर का उपायुक्त ने किया निरीक्षण

हजारीबाग में फुटपाथ दुकानदारों के लिए व्यवस्थित वेडिंग जोन बनाने की तैयारी शुरू हो गई है। उपायुक्त हेमंत सती ने पुराना समाहरणालय परिसर का निरीक्षण किया। योजना से जाम कम करने और छोटे कारोबारियों का रोजगार बचाने की उम्मीद है।

