मंत्री की बेटी समेत चार युवाओं की मौत पर डॉ. सुकल्याण मोइत्रा ने उठाए चार बड़े सवाल
ट्रक की सुरक्षा व्यवस्था, हाईवे पेट्रोलिंग, ‘खास-आम’ सोच और बच्चों की सुरक्षा पर जवाबदेही तय करने की मांग

जमशेदपुर में मंत्री दीपिका पांडेय सिंह की बेटी तृषा सिंह समेत चार युवाओं की सड़क हादसे में मौत के बाद डॉ. सुकल्याण मोइत्रा ने चार सवाल उठाए हैं। उन्होंने खड़े ट्रक की सुरक्षा व्यवस्था, हाईवे पेट्रोलिंग, सभी मृतकों के प्रति समान संवेदना और बच्चों की सड़क सुरक्षा को लेकर जवाबदेही तय करने की मांग की।

