विभावि में आचार्य विनोबा भावे जयंती समारोह, कुलपति बोले- जरूरतमंदों के लिए कुछ सार्थक करना ही सच्ची श्रद्धांजलि
कुलपति प्रो. चंद्र भूषण शर्मा ने विद्यार्थियों से समाज के वंचित लोगों की मदद करने और गांवों में शिक्षा का प्रसार करने का किया आह्वान

विनोबा भावे विश्वविद्यालय में आचार्य विनोबा भावे जयंती समारोह आयोजित किया गया। कुलपति प्रो. चंद्र भूषण शर्मा ने विद्यार्थियों से जरूरतमंद लोगों की मदद करने और विश्वविद्यालय के प्रत्येक विभाग से एक गांव को गोद लेकर वहां शिक्षा का प्रसार करने की अपील की।

