10 वर्ष के हो चुके आरोग्यम अस्पताल ने मनाया स्थापना दिवस और डॉक्टर डे
10वीं वर्षगांठ पर चिकित्सकों और कर्मचारियों का सम्मान, निदेशक हर्ष अजमेरा बोले— जनता का विश्वास ही हमारी सबसे बड़ी पूंजी

हजारीबाग के आरोग्यम अस्पताल ने अपनी 10वीं वर्षगांठ और डॉक्टर डे का समारोह धूमधाम से मनाया। स्थापना दिवस पर चिकित्सकों, नर्सिंग स्टाफ और कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। निदेशक हर्ष अजमेरा ने कहा कि जनता का विश्वास ही अस्पताल की सबसे बड़ी ताकत है, जबकि प्रशासक जया सिंह ने हर मरीज को परिवार का सदस्य बताते हुए बेहतर और संवेदनशील स्वास्थ्य सेवाएं देने का संकल्प दोहराया।


